जम्मू। बैसाखी मेले को लेकर कैनाल रोड पर दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। शनिवार को यहां पर मिट्टी के खिलौने, कपड़ों सहित घरेलू सामानों की दुकानें दुकानदार लगाते दिखाई दिए। बैसाखी पर यहां मेले में बड़ी संख्या में लोग बच्चों के साथ मेला देखने आते हैं।
मेले में खाने-पीने की दुकानों के साथ ही झूले भी लगाए जाते हैं। रविवार को लगभग सभी दुकानें मेले के लिए आने की उम्मीद है। 14 अप्रैल को बैसाखी मनाई जाएगी। यहां बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचेंगे। यह मेला कई साल से लगता आ रहा है। ब्यूरो