फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Narwal Bomb Blast: गणतंत्र दिवस स्थल की सुरक्षा कड़ी, मंदिरों में जांच के बाद लोगों को दर्शन की अनुमति

Mon, 23 Jan 2023 12:41 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के नरवाल इलाके में हुए धमाकों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) पुलिस की स्पेशल टीम ने शुरू कर दी है। दोनों टीमों ने घटनास्थल का दौरा कर सुबूत जुटाए। 
विज्ञापन
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते विशेषज्ञ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस और भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने से पहले नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर में हुए दो धमाकों के बाद शहर में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही  मंदिरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। रघुनाथ मंदिर और बावे वाली माता के मंदिर में रविवार को जांच के बाद ही दर्शन की अनुमति दी गई।

विज्ञापन


कई जगह नाके लगा कर वाहनों की जांच करने के साथ ही सड़कों के किनारे लगी रेहड़ियों को हटा दिया गया है। शहर में आने वाले वाहनों को जांच के बाद ही छोड़ा गया है। सिद्दड़ा, नरवाल और कुंजवानी में जांच लगातार चल रही है। इसके अलावा मंदिरों में भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

शहर में पुलिस ने जगह-जगह नाके लगाए हैं। नाकों के माध्यम से संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। तवी पुल के दोनों ओर नाके स्थापित किए गए हैं। एमए स्टेडियम के बाहर सुरक्षा बल और पुलिस सतर्क है। पुलिस ने मोबाइल वैनों के माध्यम से संदिग्धों पर नजर रखी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगहों में गश्त जारी रही।

धमाके की जांच के लिए एनआईए ने सुबूत जुटाए

जम्मू के नरवाल इलाके में हुए धमाकों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने शुरू कर दी है। टीम ने रविवार को घटनास्थल का दौरा कर सुबूत जुटाए। टीम यहां पर करीब आधा घंटे रही। टीम ने धमाके वाली दोनों जगहों का जायजा लिया। इससे पहले पुलिस की विशेष टीम ने भी दौरा कर मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन


रविवार को घटनास्थल और आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा रही। आम लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस की विभिन्न टीमों ने ट्रांसपोर्ट नगर से सटे इलाकों में छानबीन की। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे घटना के दूसरे दिन भी दुकानें बंद रहीं।

टांसपोर्ट नगर में वाहनों की मरम्मत का काम भी बंद रहा। शनिवार को नरवाल मंडी इलाके में 16 मिनट में दो धमाके हुए थे। पहले बोलेरो गाड़ी में धमाका हुआ था, इसमें छह-सात लोग घायल हो गए थे। इसके बाद 50 मीटर दूर पर दूसरी कार में धमाका हुआ, इसमें तीन लोग घायल हुए।

धमाके के बाद काफी अफरा तफरी का माहौल रहा था। इसके बाद जांच के लिए पुलिस समेत फोरेंसिक टीम पहुंचीं। धमाकों के बाद मंडी की दुकानें बंद करवा दी गई थीं। घटनास्थल से मोबाइल फोन के कुछ हिस्से भी मिले थे। घटना के बाद इलाके को सैनेटाइज करने का काम आरंभ हुआ था। इसके अलावा शहर सहित आसपास के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें