फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Narwal Blast: पाकिस्तानी आतंकियों ने आरिफ से करवाए धमाके, साजिशकर्ता से पहली बार परफ्यूम आईईडी बरामद

Thu, 02 Feb 2023 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू के नरवाल इलाके में हुए आईईडी धमाकों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता रियासी निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने बताया कि उसने धमाके पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर किए थे। वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। 
विज्ञापन
जम्मू में नरवाल धमाके में बारे में बताते डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू पुलिस ने नरवाल इलाके में हुए दो धमाकों के मुख्य साजिशकर्ता को पकड़ लिया है। उसके पास से आईईडी भी बरामद की गई है। पता चला है कि आरोपी ने धमाके पाकिस्तानी आतंकियों के कहने पर किए थे। वह कटरा बस में हुए धमाके में भी शामिल था। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि नरवाल मंडी में  20 जनवरी को दो बम रखे गए थे।

विज्ञापन

21 जनवरी को बीस मिनट के अंतराल पर इन पर विस्फोट किया गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ सकें। पहली आईईडी विस्फोट में नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस की विशेष टीम ने गहन जांच के बाद एक आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया है। वह तीन साल से पाकिस्तानी दहशतगर्दों के संपर्क में था। 

नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : ANI
फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में हुए आईईडी धमाके में भी आरिफ का ही हाथ था। कटरा बस में आईईडी लगाकर धमाका भी इसी आतंकी ने किया था। डीजीपी ने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी बरामद किया है। इससे पहले इस प्रकार की आईईडी बरामद नहीं की गई है। अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो आईईडी विस्फोट कर देगा। उस आईईडी को स्पेशल टीम निष्क्रिय करेगी। 

नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान शांति भंग करना चाहता है 

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों बेगुनाह लोगों को मारने के लिए बदनाम है। जम्मू-कश्मीर पिछले कुछ समय से उसके निशाने पर है। वे (पाकिस्तान) जम्मू-कश्मीर में लोगों के बीच एक सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं। 

जम्मू के नरवाल इलाके में ब्लास्ट के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : निखिल मेहता

आतंकी आरिफ है सरकारी स्कूल में शिक्षक 

नरवाल इलाके में दो आईडी धमाके करने वाला मुख्य आरोपी रियासी का रहने वाला है। उसकी पहचान आरिफ के तौर पर हुई है। वह एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। वर्ष 2016 से उसे शिक्षा विभाग में बतौर स्थायी शिक्षक के तौर पर नियुक्ति मिली थी।

जम्मू के नरवाल इलाके में ब्लास्ट के बाद पहुंचे सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार

उसका मामा कमर पाकिस्तान के कराची में रहता है। रियासी का ही रहने वाला अन्य आतंकी कासिम भी पाकिस्तान में है। इसी के संपर्क में आरिफ 2019 से है। कासिम के इशारे पर ही आरिफ ने कटरा से आ रही बस में आईईडी लगाकर ब्लास्ट किया था।

विज्ञापन

नरवाल ब्लास्ट में घायल - फोटो : संजय कुमार

जम्मू के शास्त्री नगर और नरवाल में धमाके भी इसी ने करवाए हैं। पिछले दो सालों में आरिफ ने तीन धमाकों को अंजाम दिया। उसके पास से परफ्यूम आईईडी भी बरामद हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें