फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Narwal Blast: नरवाल धमाके में पकड़े गए संदिग्ध की दस दिन पहले हुए थी सगाई, काले रंग की कार भी उसी की

Sat, 28 Jan 2023 04:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पकड़े गए आरोपियों में पुंछ के सुरनकोट समेत अन्य इलाकों के चार युवक शामिल हैं। इन चारों को सुंदरबनी से  पकड़ा गया था।
विज्ञापन
नरवाल में ब्लास्ट के बाद जांच करते सुरक्षाबल - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू के नरवाल मंडी में हुए धमाकों करे एक हफ्ते का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले को सुलझा नहीं पाई है। इस मामले में करीब 12 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें पुंछ के सुरनकोट समेत अन्य इलाकों के चार युवक शामिल हैं।

विज्ञापन


इन चारों को सुंदरबनी में पकड़ा गया था। सूत्रों का कहना है कि इन युवकों में शामिल एक की काले रंग की स्कॉर्पियो है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद हमलावर इसी स्कॉर्पियो में जम्मू से निकल गए। यह भी बताया जा रहा है कि जिस युवक की गाड़ी है, उसकी दस दिन पहले ही सुरनकोट में सगाई हुई थी।

सुंजवां से तीन के पकड़े जाने की अफवाह

धमाकों से संबंधित कई तरह की सूचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 26 और 27 जनवरी को कुछ व्हाटसएप ग्रुप में जम्मू के सुंजवां इलाके से तीन संदिग्धों के पकड़े जाने की सूचना वायरल हो गई।

डीएसपी जहीर अब्बास का कहना है कि यह अफवाह है। मामले में कई लोगों से पूछताछ तो चल रही है, लेकिन हमने किसी को सुंजवां से न गिरफ्तार किया और न ही हिरासत में लिया। जिन चार युवकों को सुंदरबनी से पकड़ा गया, इनसे ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें