फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दुकानदारों को भाजपा विधायकों का समर्थन, आरपार की लड़ाई की भरी हुंकार

विज्ञापन
नई बस्ती बाजार में दुकानदारों के समर्थन में अनि​श्चितकालीन धरने पर बैठे विधायक डा. नरेंद्र सिंह
विज्ञापन
नोटिस के विरोध में नई बस्ती के दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
विज्ञापन

विधायकों ने धरने में शामिल होकर कहा, नहीं होने देंगे दुकानदारों से अन्याय
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नई बस्ती बाजार में 39 में से 14 दुकानदारों को सात दिनों में दुकानें खाली करने के नगर निगम के नोटिस के बाद राजनीति गरमा गई है। रविवार को भाजपा विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह रैना व विक्रम रंधावा ने अनिश्चितकालीन धरने में पीड़ित दुकानदारों से मिले और दो टूक कहा कि यह इनकी नहीं अब हमारी लड़ाई है।
विधायक इन्होंने हमें बनाया है। इसलिए, लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाने में गुरेज नहीं करेंगे। दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह लगभग 11 बजे विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह रैना व विधायक विक्रम रंधावा मौके पर पहुंचे। एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने उन्हें मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

दुकानदारों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह रैना ने कहा कि बैठक में चंद्रभागा में जमीन दिखाकर दुकानें देने का आश्वासन दिया जा चुका था तब नगर निगम की तरफ से 14 दुकानदारों को नोटिस देने की क्या जरूरत थी। यह सरासर अन्याय है। दुकानदार वहां जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहले दुकानें दी जाएं।
विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानें खुद हटाएंगे, लेकिन चिह्नित जगह पर दुकानें दी जाएं। यह काम प्रशासन का है। धरने में मुख्य रूप से ऑल नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संदीप गुप्ता, अजीत गुप्ता, बाबूराम, डीके राना, गुरमीत सिंह, संजय शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा नरेश सिंह, डाॅ. रमजान हुसैन आदि मौजूद रहे।


कुछ लोग मामलें डाल रहे अड़ंगा
विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि कुछ लोग पर्दे के पीछे रहकर इस मामले में अड़ंगा डाल रहे हैं। इनकी जानकारी नहीं है। आश्वासन के बाद दुकानों के लिए जगह को लेकर सहमति बन गई थी तब क्या बात हुई कि यह कार्रवाई हो रही है। इसका हर स्तर पर हम विरोध करेंगे। नोटिस मिलने से किसी की दुकान या जगह नहीं हो जाती। विधायक रैना ने सदन में इस मुद्दे पर पूरे मन से रखा है।


मुख्यमंत्री के नई दिल्ली से लौटने पर आज करेंगे मुलाकात
विधायक विक्रम रंधावा ने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सदन में नहीं थे। वह शायद नई दिल्ली गए हैं। उनके सोमवार को लौटने की संभावना है। इसके बाद पूरे मामले को उनके सामने रखा जाएगा। दुकानदारों के साथ किसी प्रकार के उत्पीड़न या कार्रवाई का हम लगातार विरोध करेंगे। इसके लिए कुछ भी करना पड़े वह करने के लिए तैयार हैं। आखिर इन सभी के मतों से ही वह विधायक बने हैं।
विज्ञापन




एनएचएआई की तरफ से दुकानें जद में न आने की बात पर संशय
दुकानदारों ने विधायकों को बताया कि शनिवार को एनएचएआई के अधिकारी मौके पर आए थे। उनका कहना था कि फ्लाईओवर बनाने के लिए दुकानों के सामने पिलर आ रहा। इससे दुकानें बच जाएंगी। ऐसे में दुकानों को हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारी क्यों उत्सुक हैं। जब दुकानें बच रही हैं तो इनको हटाने की जरूरत क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें