अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बैसाखी के उपलक्ष्य में वीरवार को तवी रिवर फ्रंट पर कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जम्मू, उधमपुर, रियासी और सांबा सहित जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवानों ने भी भाग लिया। इस दौरान जम्मू नगर निगम की ओर से पहलवानों को सम्मानित किया गया।
नगर निगम की ओर से विजेताओं और उपविजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की गईं। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कोच, तकनीकी अधिकारी और कार्यक्रम से जुड़े अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृष्ण लाल, राकेश गुप्ता, अब्दुल सितारा, मुख्य लेखा अधिकारी संदीप सिंह, वीएएस डॉ. प्रियंका सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।