फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा जित्तो मंदिर में लगाया गया विशाल भंडारा

Mon, 10 Feb 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिश्रीवाला। बुआ बाबा कमेटी की ओर से रविवार को बाबा जित्तो मंदिर में विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं, कमेटी की ओर से बाबा जित्तो के पवित्र सरोवर के आस पास सफाई अभियान भी चलाया।
इस दौरान पवित्र सरोवर में एक मृत मछली मिली, जिसे दफना दिया। चेयरमैन निर्मल सिंह ने बताया कि पवित्र सरोवर की मछलियों की पूजा करते हैं। आए दिन मछलियां मर रही हैं, जिस कारण लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग पहले भी कई बर प्रशासन से सरोवर की सफाई करवाने और साफ जल की आपूर्ति की मांग कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने उपराज्यपाल से सरोवर की ओर ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें