फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu City: मेयर-डिप्टी मेयर का इस्तीफा, जानें कब होगी नए नामों की घोषणा

Tue, 27 Sep 2022 10:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार संजीव दुबे, जम्मू

सार

नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय करने के लिए पार्षदों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच संभावित नामों पर चर्चा पूरी हो गई है।
विज्ञापन
चंद्रमोहन गुप्ता और पूर्णिमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने सोमवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। तय नियमों के तहत डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने मेयर को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद दोपहर तीन बजे मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त राहुल यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नगर निगम आयुक्त ने  निगम एक्ट की धारा 36, 39 के तहत सरकार को इस्तीफे को स्वीकृति के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


इस्तीफा सरकार को भेज दिया है

मेयर और डिप्टी मेयर का इस्तीफा मिला है। डिप्टी मेयर का इस्तीफा मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता का इस्तीफा लेकर सरकार को भेज दिया है। - राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम, जम्मू

पार्षदों से लिए गए हैं सुझाव
भाजपा ने मेयर और डिप्टी मेयर के चयन के लिए पार्षदों के साथ शनिवार और रविवार को बैठक भी की। इसमें पार्षदों से सुझाव लिए गए हैं कि मेयर किसे बनाया जाए। अब सुझावों के आधार पर मेयर और डिप्टी मेयर पद पर चयन होना है।
विज्ञापन


बलदेव, कपाही के नाम आगे
मेयर की सूची में बलदेव सिंह बलोरिया तो डिप्टी मेयर पद के लिए प्रमोद कपाही का नाम सामने आ रहा है। पार्टी की घोषणा के बाद नाम सार्वजनिक होंगे। हालांकि सोमवार को उम्मीद थी कि पार्टी नाम घोषित करेगी। देर शाम तक नाम घोषित नहीं हो पाए।

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम
संगठन के साथ काम करेंगे। विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। ऐसे में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। शुरू करवाए गए विकास कार्यों को नए मेयर और डिप्टी मेयर पूरा करेंगे। - चंद्र मोहन गुप्ता, पूर्व मेयर, नगर निगम।

पार्टी का फैसला सर्वोपरि 
पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता को इस्तीफा सौंप दिया है। संगठन के लिए काम करते रहेंगे। - पूर्णिमा शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन

जम्मू नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी घोषणा

नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर के नाम तय करने के लिए पार्षदों व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच संभावित नामों पर चर्चा पूरी हो गई है। शार्ट लिस्ट किए गए नामों को भाजपा हाई कमान और प्रदेश संघ मुख्यालय के पास भेज दिया गया है। संघ की हरी झंडी के बाद नए मेयर, डिप्टी मेयर के नाम पर भाजपा आखिरी मुहर लगाएगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार नए मेयर व डिप्टी मेयर की दौड़ में आगे चल रहे बदलदेव बलोरिया, प्रमोद कपाही, नीरज पुरी और राजेेंद्र शर्मा के नाम शार्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमें से ही मेयर और डिप्टी मेयर का चयन होना है। उधर, गृहमंत्री अमित शाह के तीस सितंबर से दो अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले और बारामुला में दो बड़ी रैलियों को सफल बनाने में भाजपा का प्रदेश नेतृत्व जुटा हुआ है। ऐसे में तीन अक्तूबर के बाद ही नए मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा संभव हैं। 

प्रदेश नेतृत्व सभी पार्षदों से एक-एक कर मुलाकात कर चुका है और मेयर और डिप्टी मेयर के नामों पर उनका पक्ष जान जा चुका है। अब भाजपा का नेतृत्व संघ की सहमति से नए मेयर और डिप्टी मेयर के नामों की घोषणा चाहता है। आगामी विधानसभा और नगर निगम चुनाव को देखते हुए भी पार्टी संघ परिवार से जमीनी स्तर की राय व फीडबैक पर ही अहम फैसला लेना चाहती है, ताकि चुनाव में बेहतर स्थिति हासिल की जा सके। 

संभावित नामों पर चर्चाओं का बाजार गर्म
मेयर और डिप्टी मेयर के सोमवार को इस्तीफा देने के बाद भाजपा मुख्यालय और सियासी गलियारों में नए मेयर और डिप्टी मेयर के संभावित नामों पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। मेयर और डिप्टी मेयर की दौड़ में आगे चल रहे पार्षदों में बलदेव सिंह बलोरिया, प्रमोद कपाही, राजेंद्र कुमार और नीरज पुरी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं और पार्टी का जो भी आदेश होगा, उससे मानने की बात कर रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें