फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मुट्ठी से बन तालाब तक खाली करवाए फुटपॉथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध के बीच नगर निगम ने चार रेहड़ियां और दो टेंपो सामान किया जब्त
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों में मचा रहा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने मुट्ठी से लेकर बन तालाब तक अभियान चलाकर फुटपाथों को खाली करवाया है। डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई में चार रेहड़ियां और दो टेंपो सामान जब्त किया है।
निगम की ओर से 12 बजे लेकर डेढ़ बजे तक कार्रवाई की गई। मुट्ठी में अभियान शुरू करते ही दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों में हड़कंप मच गया। रेहड़ी वाले और दुकानदार सामान समेटने में लग पड़े। चार रेहड़ियां और दो टेंपो सामान जब्त किया गया है। साथ ही लोगों को फुटपाॅथ पर सामान नहीं बेचने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बतया कि राहगीरों की सुविधा के लिए फुटपाथ तैयार किए गए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने पर जुर्माना किया जाएगा। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्रवाई आयुक्त डाॅ. देवांश यादव के निर्देश पर हुई है। उन्होंने कहा कि दुकानदार सामान को दुकानों के बाहर न रखें।
इससे आवाजाही प्रभावित होती है। बेतरतीब रेहड़ियां जाम का कारण बनती है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें