फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर डीजीपी सहित चार अफसरों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- गृह विभाग के प्रधान सचिव को भी भेजा गया नोटिस
विज्ञापन

जम्मू। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने आदेश की अवहेलना पर गृह विभाग के प्रधान सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित चार अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। कैट के न्यायिक सदस्य राजिंदर डोगरा और प्रशासनिक सदस्य राम मोहन जौहरी की पीठ ने यह फैसला सुनाया। नोटिस में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही क्यों न शुरू की जाए। न्यायाधिकरण ने यह आदेश एक कर्मचारी की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सुनाया है। न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद याचिकाकर्ता को स्थानांतरित और कार्यमुक्त कर दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें