चिल्ले कलां के बीच बर्फीली हवाओं को झेल रही ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के मुकाबले जम्मू वीरवार को दूसरे दिन भी अधिक ठंडा रहा। जम्मू में दिन का तापमान श्रीनगर से तीन डिग्री कम और सामान्य से सात डिग्री नीचे 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
हालांकि श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान लगातार माइनस चार डिग्री से नीचे चल रहा है। जिला कठुआ के बिलावर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। कारगिल न्यूनतम माइनस 16.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा।
माइनस 16.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लेह दूसरे नंबर पर रहा। उत्तर भारत में कोहरे से ट्रेनों की रफ्तार में लेटलतीफी जारी है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में कोहरे से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा प्रभावित रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम शुष्क रहेगा।