फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: FB पर डीआईजी नाम से अकाउंट बना सात लाख की ठगी करने वाले से राशि बरामद, युवती को लौटाए

Wed, 22 Feb 2023 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लुधियाना की रहने वाली अनुराधा ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोप लगाया था कि अरनिया के रहने वाले राजेश ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआईजी नाम से फेसबुक अकाउंट बनाकर लुधियाना की युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी से वसूली राशि को पुलिस ने युवती को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी फर्जी कैप्टन बनकर वैष्णो देवी मंदिर जा चुका है और यहां पर बीआईपी दर्शन की मांग कर चुका है। तब पकड़ा भी गया था। आरोपी को सिंचाई विभाग ने दो साल पहले सस्पेंड किया था।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को लुधियाना की रहने वाली अनुराधा ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोप लगाया था कि अरनिया के रहने वाले राजेश ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये लिए हैं। यह भी बताया कि राजेश खुद को मध्यप्रदेश में डीआईजी के पद पर तैनात बताता था। गाैरतलब है कि आरोपी ने डीआईजी नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया था। 

इसके माध्यम से युवती उसके संपर्क में आई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह सिविल परीक्षा की तैयारी कर रही है। बातचीत के दौरान राजेश ने नौकरी दिलाने और जरूरी टिप्स देने की बात कही। इसकी एवज में सात लाख रुपये की मांग की। इसके बाद वह उसके खाते में राशि डालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें