फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रभावित परिवारों को दी जाए हर संभव सहायता

Wed, 14 May 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी ने गोलाबारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जाएगा
विज्ञापन

पुनर्वास एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता से शुरू करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाए। यह निर्देश डीसी सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को गजनसू के चिन्नौर फार्म और देओड़े नप्पू गांव के दौरे के दौरान अधिकारियों को दिए।
इस दौरान वह मढ़ विधानसभा क्षेत्र में पाकिस्तान की हालिया गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना। डीसी ने गोलाबारी में हुए नुकसान का जायजा लिया और आकलन कर जल्द उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुनर्वास एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता से शुरू करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस मौके पर मढ़ के विधायक सुरेंद्र कुमार भगत, एडीसी शेर सिंह, एसएसपी जोगिंदर सिंह, एसपी रूरल बृजेश शर्मा, एसडीएम अमीन अथर, एसडीपीओ दोमाना मुदास्सर हुसैन, वीडीओ सचिन अबरोल, तहसीलदार राम कृष्णा राठौर आदि मौजूद रहे।

गोलाबारी में प्रभावित परिवारों को तत्काल दी जाए सहायता

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डीसी सचिन कुमार वैश्य ने पाकिस्तान की गोलाबारी में प्रभावित हुए परिवारों के नुकसान का आकलन करने के लिए तहसील मढ़ व परगवाल क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय पर प्रभावित परिवारों को राहत सहायता प्रदान करें।

डीसी सचिन कुमार वैश्य ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। यहां डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जितना नुकसान हुआ है उसका सटीक आकलन कर रिपोर्ट दें। जिससे कि राज्य आपदा निधि से इन परिवारों को सहायता दी जा सके। डीसी ने पशुधन के नुकसान के बारे में भी जानकारी ली। नागरिक सुरक्षा
विज्ञापन

बढ़ाने व बंकरों की आवश्यकता की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसडीएम मढ़ अतहर अमीन, एसपी ग्रामीण ब्रिजेश कुमार, तहसीलदार मढ़ राम कृष्ण राठौड़, तहसीलदार परगवाल मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें