फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु के समक्ष प्रायश्चित करने से मिलेगी पापों से मुक्ति : शास्त्री

Thu, 23 Jan 2025 02:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर हुआ सत्संग व भंडारा
विज्ञापन

बुआ बाबा कमेटी की ओर से बुआ कोड़ी व बाबा जित्तो के मंदिर बाबा तालाब परिसर में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। मनुष्य जीवन में अनजाने प्रतिदिन कई पाप होते हैं। उनका ईश्वर के समक्ष प्रायश्चित करना ही एक मात्र मुक्ति पाने का उपाय है। इसलिए संगत ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करे।
यह अपील पंडित पंकज शास्त्री ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का एक साल पूरा होने पर बुआ बाबा कमेटी की ओर से बुआ कोड़ी और बाबा जित्तो के मंदिर बाबा तालाब परिसर में बुधवार को सत्संग के दौरान संगत से की। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्शों का श्रवण करने की अपील की। साथ ही जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्यागकर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करने के लिए प्रोत्साहित किया। भगवान राम के नाम मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार उतर जाता है।
भागवत कीर्तन करने, ज्ञानी पुरुषों के साथ सत्संग कर ज्ञान प्राप्त करने व जीवन को सार्थक करने का आह्वान किया। भजन मंडली की ओर से भजनों भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

सत्संग में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी, एनसी नेता अजय सडोत्रा, सतपाल करलूपिया, कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह, पूरन चंद शर्मा, जगदीश राज, रणदीप सिंह, आदित्य सिंह, पूजा रानी, रेखा रानी, शारदा देवी, सुषमा देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें