फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से दूर होते हैं दुख : शास्त्री

Thu, 10 Apr 2025 02:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल पतन में विशाल भंडार के साथ कथा का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। वर्तमान में हर व्यक्ति किसी न किसी कारण दुखी है। इससे दूर होने के लिए वह जो भी रास्ता अपनाता है, उससे वह और दुखी हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से सभी दुखों का अंत होता है। यह जानकारी संत मृदुल मोहन शास्त्री ने बुधवार को गोल पतन गांव में श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन संगत को दिया।
इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा में शास्त्री ने बताया कि ज्ञान चार प्रकार से प्राप्त होता है। पहला वेद पुराणों को पढ़ने से, दूसरा मृत्य देखकर, तीसरा साधु संतों की संगत करने से और चौथा संसारी व्यवहार को मिथ्या मानकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञान प्राप्त करने का सबसे सरल उपाय है सत्संग, हरि, हर समय भगवान के नाम का जप करें। इस आपके सारे दुख दूर हो जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने महामाई भगवती की महिमा भी संगत को समझाई। अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें