फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या के प्रयास मामले में चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

Wed, 26 Feb 2025 02:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
23 फरवरी को हुई थी वारदात, युवक की मां की शिकायत पर दर्ज किया गया था मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। कानाचक पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार टोका, पर्थी और रॉड बरामद किए हैं।
23 फरवरी 2025 को गढ़खाल कैंप निवासी वर्तमान में सुआ नंबर 1 में रहने वाले अशोक कुमार की पत्नी शशि शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे अरुण शर्मा पर चार लोगों ने जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियों में शाम सिंह, दविंदर सिंह, संजय सिंह व गोपाल दास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी आरोपी गढ़खाल के रहने वाले हैं। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं थीं। इलाज के लिए उसे पहले जीएमसी जम्मू व बाद में अमृतसर ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें