कमेटी की ओर से चलाया गया सफाई अभियान, सरकार पर लगाया तालाब की अनदेखी का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। बुआ बाबा कमेटी की ओर से रविवार को बाबा तालाब देवस्थान, अमृत सरोवर और पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। इसका आयोजन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान तालाब से फिर मछली मिली।
इस मौके पर निर्मल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से बाबा तालाब देवस्थान की अनदेखी हो रही है। अमृत सरोवर का पानी दूषित हो रहा है। इसीलिए रोजाना मछलियां मरने लगी हैं। उन्होंने बताया कि मछलियों के प्रति लोगों में काफी आस्था है। उन्होंने कहा कि जलशक्ति विभाग को ताजा पानी उपलब्ध करवाना चाहिए। प्रशासन से अनुरोध किया है कि ट्यूबवेल से कम से कम एक घंटे के लिए ही पानी छोड़ा जाना चाहिए।
इस दौरान पूर्ण चंद, जगदीश राज, रणदीप सिंह, ओंकार सिंह, किशोर सिंह, आदित्य देव सिंह आदि मौजूद रहे।