फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2025 02:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस मार रही छापे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। मीरां साहिब क्षेत्र में स्थित मैरिज हॉल में एक शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन में से दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो पिस्टल, तीन राउंड और एक खाली राउंड बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों अपराधी वांटेड गैंगस्टर हैं। इन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सोमवार को मीरां साहिब पुलिस थाने में एसपी हेड क्वार्टर इरशाद हूसैन राथर ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि मीरां साहिब इलाके में रविवार को एक पैलेस में शादी समारोह में तीन बदमाशों ने फायरिंग की। इससे तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद तीनों बदमाश वहां से भाग निकले। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल शर्मा की देखरेख में पुलिस ने रिंग रोड पर नाका लगा दिया। इस दौरान थार वाहन में बदमाश नाके पर पहुंचे। यहां पुलिस को देखने के बाद वाहन की गति बढ़ा दी। बदमाशों ने भागने की पूरी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने गाड़ी को रोक करने के साथ दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी पहचान रजत रैना उर्फ रिशु और रघुनंदन केसर उर्फ रघु दोनों निवासी मढ़ के रूप में हुई। तीसरे बदमाश गोरा जट्ट को पकड़ने के लिए पुलिस छापे मार रही है। गिरफ्तार दोनों बदमाशों से पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा कि वह किस गैंग से जुड़े हैं और अतीत में किन-किन वारदातों में शामिल रहे हैं। वहीं बरामद दो पिस्तौल मेें से एक अमेरिका निर्मित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें