फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चेतना यात्रा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू

Tue, 25 Feb 2025 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
​शिवरात्रि महोत्सव पर चेतना यात्रा निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पुराने शहर में स्थित प्राचीन पंजवक्त्र महादेव मंदिर से सोमवार को तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 का चेतना यात्रा के साथ आगाज हुआ। इसका आयोजन पर्यटन निदेशालय और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से किया गया है।
इसमें सबसे पहले पंजवक्त्र मंदिर के वैदिक पाठशाला के छात्रों ने विशेष मंत्रोच्चारण किया। साथ ही मंदिर में अमरनाथ यात्रा की छड़ी और डोगरा समाज के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई। यात्रा पंजवक्त्र मंदिर से शुरू होकर रेजिडेंसी रोड, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक और राजिंद्र बाजार से होते हुए पंजवक्त्र मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा में डोगरा संस्कृति, देवी-देवताओं व रीति रिवाजों की झलक देखने को मिली। इसमें देवता कालीबीर जी का काला घोडा, डोगरा बैंड, डोगरा संगीत वाद्ययंत्र कैल, नरसिंहा शामिल थे। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्स लिया।
पंजवक्त्र महादेव मंदिर के रिसीवर (सेवानिवृत्त जज) सुरेश शर्मा ने बताया कि डोगरा संस्कृति में किसी भी आयोजन कि शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा से की जाती है।
विज्ञापन

चेतना यात्रा का उद्देश्य लोगों में डोगरा संस्कृति व स्थानीय देवताओं के प्रति जागरूकता के साथ महोत्सव के लिए आमंत्रण देना भी है।
यात्रा के बाद मंदिर में भंडारा भी किया। शाम के समय मंदिर में विशेष शिव पूजा व अभिषेक किया गया। मंगलवार को महोत्सव में भजन संध्या व भारतनाट्यम की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें