फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग के मुद्दों पर एकजुटता से लड़ने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना यूबीटी व सैनिक समाज पार्टी ने प्रेस क्लब में कर विभिन्न मुद्दों पर किया मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शिवसेना (यूबीटी) व सैनिक समाज पार्टी की ओर से जम्मू संभाग का भविष्य विषय एक बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से एक गैर राजनीतिक संयुक्त फ्रंट के गठन, जम्मू को पृथक राज्य बनाने व धारा 371 पर साक्षात्कार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
जम्मू प्रैस क्लब में बैठक में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और बुद्धिजीवियों ने जम्मू संभाग के भविष्य पर विचार रखे।इसके बाद प्रेसवार्ता में शिवसेना (यूबीटी) प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी व कर्नल एसएस पठानिया ने बताया कि जम्मू को पृथक राज्य या जम्मू को स्थायी राजधानी घोषित करने, दरबार मूव प्रकिया तत्काल शुरू करने, जम्मू की अर्थव्यवस्था को गति देने, रोजगार के समुचित अवसर बढ़ाने, पर्यटन व धार्मिक स्थलों के विकास के साथ श्री माता वैष्णोदेवी यात्रा सर्किट बनाने आदि सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जुगल किशोर गुप्ता, संतोष कश्मीरी, मोहन लाल रैना, अनूप शर्मा, आईडी खजूरिया, संतोष खजूरिया, ब्रिगेडियर विजय सागर, मेजर जनरल सुनिता कपूर, कर्नल डाॅ. वरिन्द्र साही, ब्रिगेडियर वीएस सलाथिया, रमेश सिंह, नरेंद्र सिंह खालसा, सन्नी कांत चिब, सतीश पुंछी, पवन शर्मा व निर्मल महाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें