फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर में बढ़ते अपराध व नशे पर जताई चिंता

विज्ञापन
पूर्व मेयर राजिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में भाग लेते पूर्व पार्षद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में अपराध बढ़ता जा रहा है तो युवाओं में नशे की लत में आ रहे हैं। यह शहरवासियों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। यह बात पूर्व मेयर ने पूर्व पार्षदों के साथ हुई बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि पार्टी से हटकर एक साथ आए शहर के सभी लोग। किसी को निशाना बनाने के बजाएं सब मुद्दों को तवज्जो दें और आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध बढ़ता जा रहा है। पुलिस से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में 92 हजार स्ट्रीट लाइटें लगी। जब तक नगर निगम रहा, तब तक सब ठीक रहा मगर अब लाइटें बंद हो रही हैं। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि फिर से गलियां, नालियां की समस्या से लोग परेशान है।
विज्ञापन

कचरा निपटान, सफाई स्वच्छता चरमरा गई है। पानी और बिजली की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है। शहर में सीवरेज का काम रुका पड़ा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम भंग होने के बाद लोग की समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। इस मौके पर अनिल कुमार, कपिल चिब, प्रमोद कपाही, अशोक सिंह मन्हास, त्रिप्ता देवी, तीर्थ कौर, अनु बाली, गौरव चोपड़ा, सुनीता गुप्ता, घर सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें