विधायक विक्रम रंधावा से मुलाकात करते अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी। स्त्रोत सोशल मी
सफाई कर्मियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को विधायक विक्रम रंधावा से मुलाकात कर मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन योजना को प्रमुखता से बहाल करने की मांग उठाई। साथ ही सफाई कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा व शोषण से बचाया जाए। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का हल कराया जाएगा।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राज्य महासचिव अमर मूमन ने शहरी निकायों के कर्मचारियों के नियमितिकरण व आउटसोर्स से सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इससे सफाई कर्मचारियाें में असुरक्षा की भावना पनप रही है। सरकार व विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की जानी चाहिए। साथ ही ठेकेदार की तरफ से मानदेय में नियमित कटौती के बाद भी ईएसआई का अंश जमा न करने से आर्थिक तौर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। सफाई कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने की मांग रखी। विधायक ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को निस्तारित कराए जाने के लिए वह प्रयास करेंगे। समान कार्य के लिए समान वेतन नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने की मांग प्रतिनिधिमंडल ने उठाई।