अनंतनाग। कानूनी मेट्रोलॉजी विभाग ने रविवार के अनंतनाग में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया। पेट्रोल पंप का नोजल प्रत्येक पांच लीटर के मुकाबले वाहन में लगभग 35 मिलीलीटर कम ईंधन डाला जा रहा था। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को सलाह दी कि वे सतर्क रहें और पेट्रोल पंप पर जाते समय अपने अधिकारों की रक्षा करें। उपभोक्ता खुद भी ईंधन वितरण की जांच कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पांच लीटर का मानकीकृत माप यंत्र उपयोग में लाना चाहिए, जो हर पेट्रोल पंप पर अनिवार्य रूप से होना चाहिए। संवाद