अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के वार्ड 41 तालाब तिल्लो में आनंद विहार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने सीवरेज की सफाई, बेहतर जलापूर्ति के साथ क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की मांग उठाई। इसको लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल शर्मा ने बैठक में कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर प्रशासन से निस्तारण की मांग उठाई। बैठक में लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जलापूर्ति, सीवरेज की सफाई नहीं हो रही हैं। स्ट्रीट लाइट व सड़कों की मरम्मत व निर्माण कराने की जरूरत है। कई बार प्रशासन व विभाग को अवगत करवाया, लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
क्षेत्र में बोहरी से मुख्य चौक पट्टा चुंगी तक बाजार में जलभराव की स्थिति बनी रहती है।