फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिले में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगेगा अंकुश, होगा निरीक्षण

विज्ञापन
उपायुक्त जम्मू और जेकेरेरा के चेयपर्सन अवैध कालोनियों के निर्माण पर मंथन करते हुए ..... जिला प्
विज्ञापन
जम्मू। जिले में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर अंकुश लगेगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (जेकेआरईआरए) और राजस्व विभाग की और से संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को डीसी सचिन कुमार वैश्य ने जेकेआरईआरए के अध्यक्ष सतीश चंद्र के साथ हुई बैठक के दौरान लिया है।
इसमें अवैध कॉलोनियों के निर्माण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई से चेयरपर्सन को अवगत कराया। जेकेआरईआरए के अध्यक्ष ने कहा कि डिफॉल्टरों को नोटिस जारी होंगे। रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 और उसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों का पालन करने में विफल रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कदम का उद्देश्य जिले में नियोजित विकास सुनिश्चित करना है। घर खरीदने वालों के हितों की रक्षा की जाएगी और अनधिकृत निर्माण को रोकना है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें