दिवाली की रात जम्मू के वेयरहाउस स्थित अनाज मंडी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का प्रारंभिक कारण पटाखों की चिंगारी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दुकानों के बाहर रखी कॉटन ने आग पकड़ ली। इसके बाद आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
जिन दुकानों में आग लगी है, उनमें तेल और घी के अलावा ड्राई फ्रूट, दालें और मिर्च का भारी भंडारण रहता है। ज्वलनशील सामान की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैलती गई और दमकल विभाग के लिए इस पर काबू पाना बड़ी चुनौती बन गया।