फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति ने किया मरने का ड्रामा, अब पड़ा पुलिस का चक्कर

Tue, 05 Feb 2019 06:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू के डिग्याना इलाके में बिहार के रहने वाले एक मजदूर ने मरने का ड्रामा किया। ड्रामा सिर्फ इसलिए किया कि उसकी रूठी हुई पत्नी उसके  मरने की खबर सुनकर घर लौट आए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पर बात पुलिस तक जरूर पहुंच गई। पुलिस ने कोई केस तो दर्ज नहीं किया, लेकिन ड्रामा करने वाले मजदूर से पूछताछ जरूर की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजदूर की अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन पहले लड़ाई हो गई थी। वह रूठ कर कहीं चली गई। सोमवार को उस मजदूर ने ड्रामा किया। उसने कंबल और कुछ अन्य कपड़ों का एक पुतला बनाकर पंखे की राड के साथ टांग दिया।

सामने दरवाजा भी खुला छोड़ दिया। ताकि किसी को लगे कि वह फंदे पर लटका हुआ है। मजदूर चाहता था कि इसकी खबर लगने के बाद क्या पता उसकी पत्नी को पता चले और वो लौट आए। पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने फंदे में किसी को लटका देखकर पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब देखा तो फंदे पर पुतला लटका हुआ मिला। यह देखकर पुलिस पसोपेश में पड़ गई। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो इस ड्रामे के बारे पता चला। पुलिस ने मजदूर को पकड़ कर थाने पर लाया। हालांकि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें