शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में जल गए थे सभी 65 खोखे
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जली महेशपुरा फल-सब्जी मंडी में बुधवार को दूसरे दिन साफ-सफाई की गई है। इसके बाद संचालक फिर से खोखे लगाने के लिए अनुमति के लिए संघर्ष करते रहे। यह खोखे सोमवार देर रात को जल गए थे।
इस दौरान खोखा संचालकों ने बताया कि नुकसान तो काफी हुआ है पर फिर से खोखे बना कर काम करने में प्रशासन द्वारा मदद मिल जाती तो काफी राहत मिलती। जब खोखे वाले बुधवार को खोखे लगाने पहुंचे तो उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया गया।
फल बेचने वाले आलम ने बताया कि सुबह जब सभी मंडी पहुंचे तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने मना कर दिया। उन्होंने खोखा बनाने की परमिशन लाने को कहा। जब जेएमसी के पास गए तो उन्होंने भी बात को टाल दिया। दिन भर कोई काम नहीं किया। सब्जी का काम करने वाले राजू ने कहा कि पिछले 20 साल से काम कर रहा हूं।
एक तो आग ने सब बर्बाद कर दिया। उसपर खोखा बनाने की अनुमति मांगी जा रही है। दिहाड़ी नहीं लग रही। दो-तीन हो गए। घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है।