फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हादसे में सूबेदार और नायब सूबेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी लद्दाख के न्योमा स्थित शिविर में पानी की टंकी फटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

सूबेदार संतोष कुमार, नायब सूबेदार सुनील कुमार की हुई मौत

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दक्षिणी लद्दाख में हुए एक हादसे में दो जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) की मौत हो गई। मंगलवार को इस संबंध में सेना की ओर से जानकारी दी गई है। साथ ही जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दक्षिणी लद्दाख में लेह से 150 किलोमीटर दूर न्योमा इलाके में एक शिविर में पानी की टंकी फटने से सूबेदार संतोष कुमार और नायब सूबेदार सुनील कुमार की मौत हुई। रविवार को हुई घटना की पुलिस जांच कर रही है। उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार ने शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की एक पोस्ट साझा करते हुए उत्तरी कमांड ने मंगलवार को एक्स पर लिखा कि सेना संतोष कुमार और नायब सब सुनील कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करती है। जिन्होंने लद्दाख में ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने दोनों जेसीओ की तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें