फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू : जीओसी पांडे बोले- निर्दोष जनता की हत्या कश्मीर में सांप्रदायिक विभाजन की साजिश

Mon, 11 Oct 2021 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला

सार

कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा कि घाटी के लोग एक साथ खड़े होकर इन तत्वों को करेंगे बेनकाब।
 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने कहा है कि, कश्मीर में हाल ही में हुई निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल लोग घाटी में सांप्रदायिक विभाजन पैदा करना चाहते हैं। उन्हें विश्वास है कि यहां के लोग एक साथ खड़े होकर इन तत्वों को बेनकाब करेंगे। 

विज्ञापन


रविवार को जीओसी पांडे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, कश्मीर के लोग खुद इन हत्याओं में शामिल लोगों का पता लगा लेंगे। ये हत्याएं निंदनीय हैं। मेरा मानना है कि कश्मीर घाटी के सिखों, मुसलमानों या हिंदुओं में कोई अंतर नहीं है और ये सभी सांप्रदायिक ताकतों को बेनकाब करने के लिए एक साथ खड़े होंगे। जीओसी ने कहा कि, कश्मीर घाटी में हो रहे सकारात्मक घटनाक्रमों से विध्वंसकारी तत्वों में निराशा फैली है और वे हताश हैं। 

इसलिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में जीओसी ने कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) बिल्कुल सुरक्षित है और इसके बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। यहां फैमिली स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने आए जीओसी पांडे ने कहा कि, वे चाहते हैं कि बच्चे आत्मनिर्भर बनें और समाज के लिए योगदान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें