दिल्ली-श्रीनगर रेल कनेक्टिविटी के साथ कटड़ा को प्रमुख यात्रा मार्ग हब बनाने की योजना, वैष्णो देवी यात्रा को और सुगम और लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न सुविधाएं शुरू की गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थल माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है, क्योंकि दिल्ली-श्रीनगर रेल लिंक से यात्रा आसान होगी। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस कनेक्टिविटी से कटड़ा जो कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आधार शिविर है, जो एक प्रमुख यात्री केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
कटड़ा रेलवे स्टेशन पर एक विशेष यात्री सुविधा केंद्र भी स्थापित किया गया है, जिससे श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने बताया कि इस कनेक्टिविटी से श्रद्धालुओं को यात्रा करने में आसानी होगी, और यह पूरे क्षेत्र के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। 25 जनवरी को विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने कटड़ा-श्रीनगर खंड पर अपनी पहली परीक्षण यात्रा पूरी की जिससे कश्मीर घाटी को पूरे देश से रेल नेटवर्क द्वारा जोड़ा गया।
गर्ग ने कहा कि श्राइन बोर्ड तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जैसे कि कटड़ा में एक अत्याधुनिक दर्शन डियोडी क्यू कॉम्प्लेक्स का निर्माण और बांगंगा क्षेत्र में नए विकास कार्य। इसके अलावा नए सुविधाओं की योजना बनाई जा रही है, जैसे बैटरी कार पार्किंग और सीसीटीवी कैमरे ताकि श्रद्धालुओं का अनुभव बेहतर हो सके। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कटड़ा नगर और आसपास के गांवों के निवासियों को प्राथमिक दर्शन की सुविधा मिलेगी।