फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अर्द्धकुंवारी मंदिर की दिव्य आरती का एक जून से बढ़ेगा शुल्क

Fri, 18 Apr 2025 02:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्राइन बोर्ड का फैसला, श्रद्धालुओं को अब 300 की जगह 500 रुपये अदा करने होंगे
विज्ञापन

-दिव्य आरती में 10 फीसदी सीटें दिव्यांगजन के लिए निशुल्क आरक्षित कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अर्द्धकुंवारी मंदिर में होने वाली दिव्य आरती में भाग लेना अब महंगा हो जाएगा। श्राइन बोर्ड प्रशासन ने निर्णय लिया है कि एक जून 2025 से दिव्य आरती में बैठने के लिए शुल्क 300 से बढ़ाकर 500 कर दिया जाएगा। यह निर्णय मंदिर में सुविधाओं को बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लिया गया है।
हर दिन सुबह-शाम को अर्द्धकुंवारी मंदिर की दिव्य आरती में देशभर से करीब 250 से 300 श्रद्धालु भाग लेते हैं। बड़ी संख्या में लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करवाते हैं। हालांकि, इस शुल्क वृद्धि के बीच मंदिर प्रशासन ने दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी घोषणा की है। अब से 10 फीसदी आरक्षित सीटें दिव्यांगजन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे उन्हें इस आध्यात्मिक अनुभव में बिना किसी आर्थिक बाधा के सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय व्यापक विचार-विमर्श और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आने वाले समय में आरती स्थल पर बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। बोर्ड प्रशासन ने श्रद्धालुओं से समय से पहले ऑनलाइन या मंदिर परिसर में पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है ताकि आरती में बैठने की व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें