गांव में हेलिकॉप्टर के आने की आवाज पहुंची तो बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सब आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखने लगे। कई तो आवाज का पीछा करते हुए दौड़े-दौड़े, उस जगह तक आ पहुंचे यहां हेलिकॉप्टर को उतरना था।
हर मनुष्य और उसके परिजन शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग उपाय करते हैं। कई बहुत कम खर्चे में शादी करते हैं, तो वहीं कुछ चाहते हैं कि उनकी शादी शाही अंदाज में हो। कुछ बस इतना चाहते हैं कि उनकी शादी बाकी शादियों थोड़ी अलग जरूर हो। कठुआ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। गांव फ्लोट में दुल्हा अपनी दुल्हन को हेलिकॉप्टर में लेकर पहुंचा है।
विज्ञापन
जैसे ही गांव में हेलिकॉप्टर के आने की आवाज पहुंची तो बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सब आसमान की ओर टकटकी लगाकर देखने लगे। कई तो आवाज का पीछा करते हुए दौड़े-दौड़े, उस जगह तक आ पहुंचे यहां हेलिकॉप्टर को उतरना था। हेलिकाप्टटर की आवाज, बैंड-बाजा, ढोल की थाप और ढेर सारी मुस्कान के साथ ससुराल में दुल्हन का स्वागत हुआ।
दुल्हा-दुल्हा और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। दुल्हे ने कहा कि यह दुल्हन की अपनी किस्मत है और उनके दादा भी चाहते थे कि उनकी शादी में कुछ अलग हो। ऐसे में उन्होंने यह फैसला लिया। दुल्हे ने आगे कहा कि उम्मीद है कि उनका आगामी जीवन भी इसी तरह खुशियों भरा हो।
विज्ञापन
वहीं, दुल्हन ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी सोचा तक न था कि वो हेलिकॉप्टर में ससुराल पहुंचेंगी और इतना गर्मजोशी के साथ उसका स्वागत होगा। दुल्हन ने कहा कि जो खुशी उसे इस समय हो रही है, उसे वो शब्दों में बयान करना उसके लिए मुश्किल है।