श्रीनगर। मिशन युवा के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को डिप्टी कमिश्नर डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें मिशन युवा के तहत स्मॉल बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स (एसबीडीयू) और बिजनेस हेल्प डेस्क (बीएचडी) की संरचना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
डॉ. बिलाल ने विभागों के बीच सुचारु समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि नैनो-उद्यमों और एमएसएमई को समग्र समर्थन प्रदान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह पहल श्रीनगर जिले में मिशन युवा के तहत आत्म-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक के दौरान उप निदेशक रोजगार ने एक पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से बीडीयू और बीएचडी की संरचना, भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को उजागर किया, ताकि जिले में उद्यमिता, वित्तीय सहायता और व्यापार विकास को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सभी हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और जिले और उप-विभागीय स्तर पर व्यापार सहायता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में अपनी-अपनी भूमिकाओं को उजागर किया।