फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: कुपवाड़ा में सेना की हिरासत से भागा युवक, महबूबा ने कोर कमांडर से हस्तक्षेप करने को कहा

Thu, 22 Dec 2022 10:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा ने ट्वीट में लिखा, 13 दिसंबर को सेना की ओर से हिरासत में लिया गया युवक कथित तौर पर भाग गया और अब लापता है। चिंता की बात है कि एक नागरिक सेना की हिरासत में लापता हो जाता है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती का जीवन परिचय - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सेना की 15 वीं कोर के कमांडर से कुपवाड़ा जिले में सेना की हिरासत से युवक के कथित रूप से भागने के मामले में उचित कदम उठाने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


महबूबा ने ट्वीट में लिखा, 13 दिसंबर को सेना की ओर से हिरासत में लिया गया युवक कथित तौर पर भाग गया और अब लापता है। चिंता की बात है कि एक नागरिक सेना की हिरासत में लापता हो जाता है।

कोर कमांडर से इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करें। अब्दुल रशीद डार जो पेशे से एक ड्राइवर है की मां ने आरोप लगाया कि 15 दिसंबर को उसे सेना ने हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब हम अगले दिन आर्मी कैंप गए तो हमें बताया गया कि वह हिरासत से भाग गया है। डार के रिश्तेदारों ने बुधवार को इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उनका ठिकाना जानने की मांग की।
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि वह इस बारे में विवरण प्राप्त करने के बाद इस मुद्दे पर टिप्पणी करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें