एसआईए की जांच में एक महिला का नाम आया है जिसने पाकिस्तान से कम से कम 10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों और ड्रग्स की तस्करी की थी। बुधवार को इस मामले में एसआईए ने सोपोर में स्थित महिला के घर की तलाशी ली।
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने नारको-आतंकवाद सांठगांठ मामले में सोपोर में एक महिला के घर की तलाशी ली। वहा से अहम दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। बता दें, घाटी में नारको-टेरर मॉड्यूल ध्वस्त करने के लिए पिछले एक महीने से काम चल रहा है।
विज्ञापन
एसआईए की जांच में एक महिला का नाम आया है जिसने पाकिस्तान से भारत में कम से कम 10 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थों और ड्रग्स की तस्करी की थी। बुधवार को एसआईए ने सोपोर में स्थित महिला के घर की तलाशी ली।
इस मामले को पुलिस स्टेशन सीआईके (एसआईए) कश्मीर में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि तस्करी की गई हेरोइन और अन्य नारकोटिक्स पदार्थों की खेप आंशिक रूप से स्थानीय बाजारों में बेची जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि, थोक या प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री के लिए देश के अन्य हिस्सों में तस्करी की जाती है। इससे होने वाली आय का उपयोग आतंकवादी और अवैध गतिविधियों को जारी रखने के लिए किया जाता है।