फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में इस सप्ताह साफ रहेगा मौसम, श्रीनगर का अधिकतम तापमान  9.1 डिग्री पहुंचा

Mon, 13 Feb 2023 01:53 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा। धूप खिलने से जम्मू में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बर्फीले तूफान के चलते टूटा मकान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह मौसम साफ बना रहेगा। ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी होगी। रविवार को भी प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से जम्मू में ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन


जम्मू जिले में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पहलगाम में अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री, कटड़ा में अधिकतम 18.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5. 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ब्यूरो

सिंड़ोती गांव में बर्फीले तूफान से दो मकान क्षतिग्रस्त

किश्तवाड़ के उपमंडल पाडर के दूरदराज तहसील मचैल के संड़ोती गांव में भारी बर्फबारी और तेज आंधी से दो मकानों को नुकसान हुआ है। एक लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही मचैल तहसील में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रविवार को बर्फीली आंधी से काफी नुकसान हुआ है। हमूरी निवासी सुरेश कुमार के पिता कृष्ण लाल ने पुलिस में नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें