फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in Jammu Kashmir : चिल्ले कलां का दौर जल्द हो जाएगा खत्म, प्रदेश में अनेक जगहों पर रात का पारा शून्य से नीचे

Sat, 29 Jan 2022 12:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार को जम्मू संभाग के साथ कश्मीर में मौसम साफ रहा। कई जिलों का तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। 
विज्ञापन
गुलमर्ग स्थित शिव मंदिर बर्फ से ढक गया है। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में जल्द चिल्ले कलां का दौर आज समाप्त हो जाएगा। इस बीच साफ मौसम के बीच ठिठुरन जारी है। पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से सर्द हवाएं चल रही हैं। जम्मू संभाग के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 30 और 31 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को मौसम खुला रहा। मैदानी इलाकों में खिली धूप का लोगों ने मजा लिया। कश्मीर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर चला गया है, लेकिन जम्मू संभाग में गिरावट जारी है। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के साथ दिन का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 17.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, बटोत में माइनस 0.9, कटड़ा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 1.3, पहलगाम में माइनस 10.9 और गुलमर्ग में माइनस 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।
विज्ञापन


कश्मीरी मीट हरिसा की मांग बढ़ी 
घाटी में कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीरी मीट 'हरिसा' की मांग बढ़ गई है। स्थानीय युवक ने बताया कि वह इसे 7-8 साल से लगातार खा रहा है। यह सेहत के लिए अच्छा है और यहां हर कोई इसे सर्दियों में खाता है। मांस विक्रेता सिबदार अहमद ने बताया कि वह लंबे समय से इसकी बिक्री कर रहे हैं। सर्दियों में 'हरिसा' की मांग बहुत अधिक होती है क्योंकि यह शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है। हम इसे अमेरिका, यूरोप सहित विदेशों में भी निर्यात करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें