बारिश में भी पंजिकरण कराने के लिए श्री अमरनाथ यात्रियों का जोश बरकरार
जम्मू में सुबह बारिश में भी श्री अमरनाथ यात्री पंजीकरण कराने के लिए कतार में खड़े रहे। तीर्थयात्रियों ने बारी-बारी पंजीकरण कराया। इस दौरान जय बाबा भोले के जयघोष भी लगाए। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में तत्काल पंजीकरण टोकन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। जम्मू रेलवे स्टेशन के पास ही वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन हाल शालामार में तत्काल पंजीकरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
Shri Amarnath Yatra 2022
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू -श्रीनगर नेशनल हाईवे भूस्खलन के चलते ठप हो गया। श्री अमरनाथ जी यात्रा तीर्थयात्रियों को शुक्रवार को एसएएसबी निवास चंद्रकोट में नाश्ता कराया गया। इसके बाद मार्ग के बहाल होने पर जत्थे को कश्मीर के रवाना किया गया। आम यातयात के लिए अभी हाईवे ठप है। इसे बहाल करने के लिए कार्य जारी है।