फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather : दिन के पारे में छह डिग्री तक उछाल, आज कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Wed, 22 Jan 2025 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
demo - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहले कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग में सोमवार को रात भर बर्फबारी हुई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला पास और घाटी के कुछ अन्य ऊंचे इलाकों में भी बर्फ गिरी है। हालांकि लगातार मौसम साफ रहने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 6 डिग्री तक ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन


कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.3 डिग्री चढ़कर 11.1 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.6 और गुलमर्ग में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 23.3 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 12.6, बटोत में 15.1, कटड़ा में 20.8 और भद्रवाह में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

स्थान और न्यूनतम तापमान

  • लेह माइनस 9.0
  • गुलमर्ग माइनस 3.2
  • पहलगाम माइनस 2.2
  • काजीगुंड माइनस 1.6
  • कोकरनाग माइनस 1.4
  • कुपवाड़ा 1.0
  • बनिहाल 1.0
  • भद्रवाह 2.0
  • बटोत  5.2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें