फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जम्मू में हल्की बूंदा-बांदी, बारिश का इंतजार, गुलमर्ग-सोनमर्ग समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

Mon, 29 Jan 2024 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और कुपवाड़ा जिले के कई ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ है। घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की सूचना है।
विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए हुए हैं। सुबह किन्हीं जगहों पर हल्की-हल्की बूंदाबांदी हुई है। लोग बड़ी बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। उधमपुर, रियासी, पुंछ व जम्मू संभाग के अन्य जिलों के मैदानी इलाकों में भी यही स्थिति है।

विज्ञापन


उधर, कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग, तंगमर्ग, गुरेज, सोनमर्ग और कुपवाड़ा जिले के कई ऊंचे इलाकों में हिमपात हुआ है। घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की सूचना है। कश्मीर के अधिकांश ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान फिर जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। श्रीनगर शहर सहित कश्मीर के मैदानी इलाकों में आसमान बादलों से घिरा हुआ है, जो बारिश और बर्फबारी का संकेत है।

मौसम विभाग का मानना है कि फरवरी के पहले सप्ताह तक घाटी के अधिकांश स्थानों पर हल्की बर्फबारी होगी। एक से 4 फरवरी तक बारिश के भी आसार हैं। घाटी में 40 दिन का चिल्ले कलां 31 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसके बाद 20 दिन का चिल्ला-ए-खुर्द (छोटी ठंड) शुरू होगा।
विज्ञापन


श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर जोजिला एक्सिस के साथ-साथ लद्दाख के द्रास में भी बर्फबारी की खबरें हैं। अधिकारियों ने महत्वपूर्ण सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मशीनरी और कर्मियों को लगाया है। घाटी के मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई है।

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, काजीगुंड में 2.0 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 0.5 डिग्री सेल्सियस और कुपवाड़ा में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

गुलमर्ग में बर्फबारी के बाद दिखे सुंदर नजारे

कश्मीर घाटी के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई है। लंबे समये के बाद प्राकृति फिर गुलमर्ग पर मेहररबान हो गई है। बर्फबारी के चलते गुलमर्ग के प्राकृतिक नजारे खूबसूरत हो गए हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक खींचे चले आ रहे हैं। पर्यटक गुलमर्ग में बिताए खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करते हुए नजर आ रहे हैं। और अपनों के साथ खूब मस्त कर रहे हैं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें