फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ इलाकों में आज बर्फबारी और बारिश के आसार

Fri, 13 Jan 2023 02:13 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने इसका अनुमान जताया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात हुआ। गुलमर्ग में 8 इंच बर्फ गिरी, तो काजीगुंड में 9.8 मिमी व श्रीनगर में 2.8 मिमी बर्फबारी हुई। हालांकि, घाटी के मैदानी इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी धूप खिलते ही गायब हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


गुरुवार को कई दिनों के बाद जम्मू संभाग में धूप खिलने से प्रदेश में लोगों को बड़ी राहत नसीब हुई। सूरज की किरणों से ठंड की कंपकंपी और घने कोहरे से परेशान लोगों के चेहरों पर मुस्कान रही। घरों की छत, परिसर, पार्कों में लोग धूप का आनंद लेते नजर आए।

धूप निकलने से प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज हुई है। जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापसान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहकर 18. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। वहीं यहां न्यूनतम तापमान 6. 6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री के उछाल के साथ 7. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 4. 1 िउग्री सेल्सियस, श्री माता वैष्णों देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 18. 1 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है। वहीं जम्मू संभाग के बनिहाल में वीरवार को हल्की बारिश भी हुई। कुपवाड़ा और काजीगुंड में भी हल्की बारिश हुई और पर्वतीय इलाको में बर्फबारी भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें