फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू में बरसे बादल, उमस से मिली राहत, अगले 24 घंटों तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Fri, 30 Jun 2023 11:02 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश की बूंदों ने लोगों को कुछ राहत दी। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : सुभाष
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू और उसके साथ लगते इलाकों में शुक्रवार की सुबह उमस के साथ हुई। घने बादलों ने सुरज को छिपाए रखा। सुबह करीब साढ़े दस बजे बारिश की बूंदों ने लोगों को कुछ राहत दी। राजोरी, उधमपुर और पुंछ के ऊंचाई वाले इलाकों में रात को भी बारिश होने की खबर है। उधर, श्रीनगर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


इस पहले गुरुवार को जम्मू समेत कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई, मगर दिनभर मौसम साफ रहा। मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी से अभी राहत बनी रही। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास हुआ, लेकिन भीषण गर्मी से राहत रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री गिरकर 35.2 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में दिन का पारा 27.6, बटोत में 25.8, कटड़ा में 28.1 और भद्रवाह में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में मौसम साफ रहने से कई जिलों में दिन का तापमान 30 या इससे अधिक डिग्री चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.5, पहलगाम में 25.6 और गुलमर्ग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर की ओर से बनिहाल टॉप पर अत्याधुनिक डाप्लर रडार प्रणाली शुरू करने का दावा किया गया है, जो यात्रा के दौरान सक्रिय रहेगी। इससे दो से तीन घंटे पूर्व मौसम का पूर्वानुमान मिलेगा। इससे तीर्थ यात्री अपनी यात्रा को मौसम संबंधी और अधिक सुरक्षित बना सकेंगे। जम्मू और श्रीनगर के बाद यह तीसरा डाप्लर रडार शुरू किया गया है। इससे प्रदेश के सभी बीस जिले मौसम संबंधी जानकारी के लिए कवर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें