फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: जम्मू संभाग में जमकर बरसे बदरा, सांबा में घरों में घुसा पानी, अगले दो दिन भी बारिश की आशंका

Wed, 05 Jul 2023 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। जिला सांबा के वार्ड दस में बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। इसे लेकर लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की दस्तक के बाद से बदरा जमकर बरस रहे हैं। बुधवार को जम्मू संभाग के कई जिलों में बारिश हुई। जिला सांबा के वार्ड दस में बारिश का पानी लोगों के घरों में जा घुसा। इसे लेकर लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया है। वहीं, बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना है। कश्मीर में भी बारिश होने की संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि कश्मीर में तापमान अधिक है, लेकिन लू की स्थिति नहीं है। 4 और 5 जुलाई को हल्की बारिश की संभावना है। 6 से 8 जुलाई के बीच बारिश की संभावना है। 

लद्दाख में तापमान ज्यादातर शुष्क रहेगा लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद की जा सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव होगा लेकिन उच्च तापमान कायम नहीं रहेगा। इस साल जून में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चूंकि तापमान काफी अधिक है। 
विज्ञापन


भारी बारिश की स्थिति में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में स्थानीय बाढ़ की संभावना है। मई महीने में बेमौसम बारिश के कारण घाटी में बढ़े भूजल स्तर को देखते हुए बाढ़ की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें