फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Weather: हवा चल रही फिर भी चमड़ी जल रही, अगले दो दिन बारिश की फुहार मरहम को तैयार

Wed, 14 Jun 2023 01:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में 15 और 16 जून को फुहारें और आंशिक बादल जली चमड़ी के लिए मरहम का काम कर सकते हैं। 16 और 17 जून को फिर से गर्मी सताएगी और ताापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग 39 डिग्री पर तप रहा है। शहर में तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। सुबह 9 बजे ही धूप इतनी तेज है कि बाहर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। हालांकि हल्की हवा चल रही है फिर भी चमड़ी जल रही है। दोपहर में दोपहिया वाहन चलाना मतलब आग में से गुजरना है। आने वाले तीन दिन यानी 14, 15 और 16 जून को फुहारें और आंशिक बादल जली चमड़ी के लिए मरहम का काम कर सकते हैं। 16 और 17 जून को फिर से गर्मी सताएगी और ताापमान बढ़ेगा। 

विज्ञापन


जम्मू के साथ श्रीनगर में भी गर्मी असर दिखा रही है। यहां दिन में कोई राहत नहीं है। तापमान 30 डिग्री को छू रहा है लेकिन जम्मू के मुकाबले रातें ठंडी हैं। जम्मू में रातें 28 डिग्री में काटनी पड़ रही हैं तो श्रीनगर में 16 डिग्री के साथ लोग सुकून की नींद ले रहे हैं। 13 जून को कश्मीर के पहलगांव में सबसे कम 8.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से - 0.1 डिग्री कम रहा।

वहीं, जम्मू संभाग के भद्रवाह में सबसे कम 13.1 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से -0.4 कम दर्ज किया गया। इसी के साथ जम्मू और कश्मीर संभाग में चार जगह बारिश दर्ज की गई। कुकेरनाग में 2 मिलीमीटर, बनीहाल में 0.8, अनंतगान में 0.6 तो काजीकुंड में 0.8 मिलीमीटर बारशि दर्ज की गई। दोनों ही संभाग में कहीं भी ताजा बर्फवारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


हाईवे पर जाने वालों के लिए राहत, आंशिक बादल रहेंगे

मौसम विभाग ने हाईवे पर यात्रा करने वालों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार आने वाले सातों दिन पर्यटकों को सुकून देने वाले हैं। पहले तीन दिन आंशिक बादल रहेंगे और कहीं-कहीं फुहारें पड़ सकती हैं। 16 और 17 जून को मौसम साफ रहेगा और बादल छाए रहेंगे। बात उधमपुर से रामबन जाने वालों की करें तो इन्हें हाईवे पर मौसम संबंधी कोई परेशानी नहीं आने वाली। 

बादलों की छाया में लोग यात्रा पूरी कर पाएंगे। रामबन से अनंतगान जाने वालों के लिए भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई दिक्कत नहीं आने वाली। हल्की फुहारों का सामना करना पड़ सकता है। अनंतगान से श्रीनगर जाने वालों को भी बादलों का साथ मिलेगा। हल्की फुहारें भी कहीं-कहीं स्वागत कर सकती हैं।

जून में जम्मू-कश्मीर मौसम में यह रिकॉर्ड बना चुका है

  • 1995 में 7.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा था जम्मू संभाग
  • 1907 में 24 घंटे में दर्ज की गई थी सबसे ज्यादा 65 एमएम बारिश
  • 1996 में रहा था महीने में सबसे ज्यादा 142.1 एमएम बारिश का कीर्तीमान

आज ऐसा रह सकता है तापमान

कश्मीर संभाग

  • श्रीनगर- अधिकतम-29.8, न्यूनतम-16.0
  • काजीगुंड-अधिकतम-30.0, न्यूनतम-13.0
  • पहलगाम-अधिकतम-26.0, न्यूनतम-08.1.
  • गुलमर्ग-अधिकतम-18.8, न्यूनतम-10.2

जम्मू संभाग

  • जम्मू- अधिकतम-39.0, न्यूनतम-27.9
  • बनीहाल- अधिकतम-28.7, न्यूनतम-13.8
  • बतोते-अधिकतम-28.7, न्यूनतम-17.1
  • कटड़ा-अधिकतम-35.5, न्यूनतम-23.5
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें