फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश और बर्फबारी की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Fri, 04 Nov 2022 03:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में अगले दिन 5 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
Kashmir Weather - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में मौसम फिर करवट बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 5 से 7 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव आया है। अगले दिन 5 नवंबर को कुछ हिस्सों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन


इस बीच लेह में बीती रात का पारा माइनस 4.0 और कारगिल में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.0, पहलगाम में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में साफ मौसम के बीच दिन का तापमान 19.2 और बीती रात का 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में दिनभर बादलों के साथ धूप खिली रही। यहां दिन का तापमान 29.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0, बटोत में 8.3, कटड़ा में 14.5 और भद्रवाह में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात्रि और तड़के ठंड का अहसास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें