फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: बर्फबारी से मुगल रोड, श्रीनगर-लेह हाईवे बंद, जम्मू में बारिश से बढ़ी ठंड

Wed, 09 Nov 2022 03:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

सोनमर्ग, गुरेज, द्रास, कारगिल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की खबर है। सोनमर्ग, गुरेज, द्रास, कारगिल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 9 और 10 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, जम्मू में बुधवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। इसके बाद दोपहर में बारिश की बूंदाबांदी ने ठंड का एहसास बढ़ाया।

विज्ञापन


उधर, जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां के साथ जोड़ने वाला मुगल रोड एक बार फिर बर्फबारी के चलते बंद हो गया है। मंगलवार शाम चौथे दिन इस मार्ग को कुछ देर के लिए हल्के मोटर वाहनों के लिए खोला गया था, लेकिन आज मौसम बिगड़ने के चलते एहतियात के तौर पर मुगल रोड को फिर बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन

Rain in RS Pura, Jammu - फोटो : अमर उजाला
सोनमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी (एसएसजी) मार्ग को बंद कर दिया गया है। श्रीनगर-लेह हाईवे भी ठप है। इस बीच यातायात अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के बहाल है। प्रशासन ने लोगों से सड़कों की अपडेट लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही अपने साथ जरूरत की सभी चीजें जैसे खानपान की सामग्री, पर्याप्त गर्म कपड़े आदि साथ रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें