फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snowfall in J&K: बदला मौसम ने मिजाज, बर्फबारी के बाद मुगल रोड यातायात के लिए बंद

Thu, 09 Nov 2023 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुगल रोड पर हुई बर्फबारी - फोटो : मुनीष शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। जम्मू संभाग के जिला पुंछ और राजोरी को कश्मीर घाटी के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी हुई है। इसके चलते इस मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में जम्मू और कश्मीर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे-44 से सफर करना होगा अधिकारियों ने बताया कि 'पीर की गली' और आसपास के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे मार्ग बंद हो गया है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में आठ और नौ नवंबर को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अंदेशा जताया गया है। नौ नवंबर को पहाड़ी इलाकों में करीब तीन से पांच इंच के बीच बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें