फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में बढ़ी तपिश, 27-29 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार

Sun, 26 Jun 2022 11:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27-29 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसी अवधि में श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। 
 
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी से बचने की जुगत करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून से पहले केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में तपिश का अहसास बढ़ा है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू शहर में रविवार सुबह ही तेज धूप ने लोगों को प्रभावित किया। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27-29 जून तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसी अवधि में श्री अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो रही है। 

इससे पहले शनिवार को दिन की शुरुआत जम्मू में साफ मौसम के साथ हुई थी। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। जम्मू में दिन का पारा 38.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 30.8, कटड़ा में 35.0, भद्रवाह में 32.6 और बटोत में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का तापमान 30.6, पहलगाम में 26.6 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 25.0 और कारगिल में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में लगभग मौसम के साफ रहने से पारे में उछाल आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें