इससे पहले 23 मई 2000 को अधिकतम तापमान 30. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम पारा सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 22.4, बनिहाल में सामान्य से 4.8 डिग्री चढ़कर 32.4, बटोत में सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 32.7 और कटड़ा में सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में लगातार दूसरे दिन लू से राहत नहीं मिल पाई। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 45.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रचंड गर्मी के कारण जम्मू के अधिकांश बाजारों में दिन में लोगों की आवाजाही बहुत कम रह गई है। आगामी 29 मई तक लगभग मौसम साफ रहेगा। 30 और 31 मई के बीच बारिश हो सकती है, लेकिन 3 जून के बाद फिर तेज गर्मी पड़ेगी।
घाटी में दिन के साथ अब रातें भी गर्म, पारा सामान्य से ऊपर
कश्मीर घाटी में जहां दिन के तापमान ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं रात का पारा भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। काजीगुंड में न्यूनतम पारा 12.4 डिग्री, कोकरनाग में 13.6 डिग्री, कुपवाड़ा में 12.0 और गुलमर्ग में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक था।